संदेश

जुलाई, 2022 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

चुम्बक

चित्र
चुम्बक (Magnet) क्या है?         चुंबक एक वस्तु (Object) है जो चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic field) उत्पन्न करता है। यह चुंबकीय क्षेत्र अदृश्य (Invisible) होता है लेकिन चुंबक की सबसे प्रमुख गुण (Property) (खिंचने, धकेलने की) के लिए जिम्मेदार है। एक बल (Force) जो लोहे (Iron), स्टील (Steel), निकल (Nickel), कोबाल्ट (Cobalt) इत्यादि जैसे अन्य लौह चुंबकीय (Ferromagnetic) वस्तुओं को खींचता (Pull) है और अन्य चुंबकों को आकर्षित (Attract) या विकर्षित (Repel) करता है। इतिहास (History)        सभी चुंबक मनुष्य के द्वारा बनाए हुए नहीं होते हैं। चुंबकीय पत्थर, संसार में कई जगहों पर पाए जाते हैं। सबसे पहले ऐसे पत्थर का कैसे पता चला, इसके बारे में एक लोककथा प्रचलित है।        कहा जाता है कि आज से लगभग 2500 वर्ष पहले यूनान (Greece) में क्रीट (Crete) नाम के द्वीप (Island) पर एक बूढ़ा चरवाहा रहता था जिसका नाम मेगनस (magnus) था। वह अपनी भेड़ बकरियों को चराने पहाड़ियों पर ले जाता था। उसके पास लकड़ी का एक डंडा था जिसके निचले हिस्से पर लोहा चढ़ा हुआ था। एक दिन जब उसकी भेड़-बकरियाँ चर रही थीं, वह अपने डंडे से छोटे

प्रकाश

चित्र
अवधारणा (concept)         हम वस्तुओं (Objects) को कैसे देख पाते हैं? हमारी सभी ज्ञानेन्द्रियों में आँख (Eye) एक महत्त्वपूर्ण ज्ञानेन्द्रिय (Sense organs) है। इसकी सहायता से हम अपने सामने पड़नेवाली अनेक वस्तुओं को दिन के उजाले (Daylight) में तो देखते ही हैं, रात्रि में कभी-कभी चन्द्रमा (Moon) एवं तारों (Star) को भी देख पाते हैं। क्या आप बता सकते हैं कि देखना कैसे संभव हो पाता हैं? दिन के उजाले में आप जिन-जिन वस्तुओं को देख पाते हैं क्या बिना चाँदनीवाली अँधेरी रात (Dark night) में भी उन वस्तुओं को देख पाते हैं? वस्तु को देखने में कौन-सी चीजें सहायक है?        केवल आँखों द्वारा हम किसी वस्तु को नहीं देख सकते। किसी वस्तु को हम तब ही देख पाते हैं जब उस वस्तु से आनेवाला प्रकाश हमारी आँखों में प्रवेश करें। यह प्रकाश वस्तुओं द्वारा उत्सर्जित (Emitted) अथवा वस्तु से परावर्तित (Reflected) हुआ हो सकता है अर्थात् या तो स्वयं प्रकाश स्रोत (Light source) दिखती हथवा किसी वस्तु पर प्रकाश पड़ रहा होता है जो हमारी आँखों तक परावर्तित होकर पहुंचता है। प्रकाश का खेल        प्रकाश दिखाई नहीं देता है परन्तु

भौतिकी

चित्र
परिचय (Introduction)        भौतिकी एक मूलभूत विज्ञान है जिसके नियमों का उपयोग सभी प्रौद्योगिकियों (Technology) तथा विज्ञान (Science) की अन्य सभी शाखाओं (Branch) में किया जाता है। एक ओर जहाँ भौतिकी (Physics) ने मानव को सभी प्रकार की भौतिक सुख-सुविधाओं (material amenities) से सम्पन्न किया है वहीं दूसरी ओर भौतिकी विश्व के अनेक रहस्यों (Mystery) की सफल व्याख्या (Explanation) करके मानव को जीवन के दार्शनिक पक्ष (philosophical side) को समझने में भी मदद की है। परिभाषा (Definition)         भौतिकी या भौतिक विज्ञान अँग्रेजी के शब्द फिजिक्स (Physics) का हिन्दी रूपान्तर है और Physics की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के शब्द फ्यूसिस (Fusis) से हुई है जिसका अर्थ है प्रकृति (Nature)। अतः विज्ञान की वह शाखा (Branch) जिसमें प्रकृति तथा प्राकृतिक घटनाओं (Natural Phenomena) का अध्ययन (Study) किया जाता है वह भौतिकी है ।         “ द्रव्य (Matter), ऊर्जा (Energy) तथा इनकी आपस में क्रियाओं (Interactions) के वैज्ञानिक अध्ययन को भौतिक विज्ञान कहते हैं। ” चूँकि सभी वस्तुएँ द्रव्य और ऊर्जा से ही बनी हैं, अतः भौतिकी में