चुम्बक



चुम्बक (Magnet) क्या है?

        चुंबक एक वस्तु (Object) है जो चुंबकीय क्षेत्र (Magnetic field) उत्पन्न करता है। यह चुंबकीय क्षेत्र अदृश्य (Invisible) होता है लेकिन चुंबक की सबसे प्रमुख गुण (Property) (खिंचने, धकेलने की) के लिए जिम्मेदार है। एक बल (Force) जो लोहे (Iron), स्टील (Steel), निकल (Nickel), कोबाल्ट (Cobalt) इत्यादि जैसे अन्य लौह चुंबकीय (Ferromagnetic) वस्तुओं को खींचता (Pull) है और अन्य चुंबकों को आकर्षित (Attract) या विकर्षित (Repel) करता है।

इतिहास (History)

       सभी चुंबक मनुष्य के द्वारा बनाए हुए नहीं होते हैं। चुंबकीय पत्थर, संसार में कई जगहों पर पाए जाते हैं। सबसे पहले ऐसे पत्थर का कैसे पता चला, इसके बारे में एक लोककथा प्रचलित है।

       कहा जाता है कि आज से लगभग 2500 वर्ष पहले यूनान (Greece) में क्रीट (Crete) नाम के द्वीप (Island) पर एक बूढ़ा चरवाहा रहता था जिसका नाम मेगनस (magnus) था। वह अपनी भेड़ बकरियों को चराने पहाड़ियों पर ले जाता था। उसके पास लकड़ी का एक डंडा था जिसके निचले हिस्से पर लोहा चढ़ा हुआ था। एक दिन जब उसकी भेड़-बकरियाँ चर रही थीं, वह अपने डंडे से छोटे-मोटे पत्थरों को इधर-उधर कर रहा था। एक झरने के पानी में वह डंडा डालकर पत्थर और कंकड़ों को हिलाने लगा। अचानक उसका डंडा झरने की ओर खिचने लगा। और बाहर निकालने पर उसने देखा कि लोहे वाले हिस्से के साथ एक पत्थर चिपका हुआ था। मेगनस ने जो पत्थर खींचा था उसका नाम 'लोडस्टोन (loadstone)' है। यह लोहे का ही एक रूप है. पर इसमें प्राकृतिक रूप से ही चुंबकीय गुण होते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भौतिकी

प्रकाश